राठौड़ अध्यक्ष, खान महासचिव और सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जैसलमेर | जैसलमेर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव संपन्न करवाए गए। गत 9 दिसंबर को छह पदों के लिए अधिवक्ता अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र चुनाव सिमिति के समक्ष पेश किए गए। 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों पर आपत्ति जांच व संवीक्षा के निस्तारण के बाद 3 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र बार कौंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्णय-नियमों के अनुसार अस्वीकार कर खारिज किया गया। जिसके तहत अध्यक्ष पद के लिए कंवराजसिंह राठौड़, सवाईसिंह देवड़ा और उपाध्यक्ष पद के लिए टीकूराम गर्ग के नामांकन अस्वीकार किए गए।छह पदों के लिए 6 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। प्रत्येक पद के लिए एक ही नामांकन पत्र वैध होने पर किशन प्रतापसिंह राठौड़ को अध्यक्ष, महेश कुमार माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, दीने खान को महासचिव, किशनाराम को सह सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रयागसिंह तथा पुस्तकालय सचिव के पद पर प्रथमेश आचार्य को निर्विरोध चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी पृथ्वीसिंह व चुनाव अधिकारी विपिन कुमार व्यास द्वारा पदाधिकारियों को निर्वाचन के प्रमाण पत्र दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *