सीजन का पहला कोहरा ; विजिबिलिटी 4 मीटर

श्रीगंगानगर| क्षेत्र मंे अब नमी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही कोहरे का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को सीजन में पहली बार सुबह सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। सुबह-सुबह नमी का प्रभाव अधिक होने के कारण ठंड भी बीते दिनों से अधिक रही तथा विजिबिलिटी घटकर तीन से चार मीटर के आसपास रह गई। क्षेत्र में इन दिनों कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलवाही का प्रभाव बना हुआ है। आठ बजे तक धूप निकलने के बाद कोहरे का प्रभाव कम होना शुरू हो गया। इसके बाद दिनभर सुहावनी धूप खिली रही। शाम को सात बजे के बाद ठंड का प्रभाव बढ़ने के साथ ही फिर से कोहरे का आवगमन शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 95 व शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई। डॉ. सतीश शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। कोहरे के साथ ही क्षेत्र में नमी का प्रभाव भी बढ़ा है। ऐसा मौसम फसलों के लिए लाभकारी है। किन्नू व गाजर की इससे क्वालिटी बेहतर होगी तथा मिठास बढ़ेगा। सरसों फसल को भी कोहरे व नमी से फायदा ही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से बादलवाही रह रही है। इससे नमी का प्रभाव भी बढ़ा है। ऐसे में आगामी 3 दिन सुबह सुबह कोहरे का प्रभाव बना रहने की संभावना है। तस्वीर चहल चौक की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *