लुधियाना में ग्लाडा क्लर्क गिरफ्तार:NOC जारी करने के लिए गूगल पे से ली 1500 रिश्वत,जांच के बाद हुई FIR

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल पे के जरिए 1500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि लुधियाना के न्यू दीप नगर, हेबोवाल कलां, लुधियाना के निवासी अभिजीत सिंह वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी अनिक्षा देवी निवासी दशमेश नगर, गांव अय्याली खुर्द, लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है। गूगल पे के जरिए ली 1500 रिश्वत SSP रविंदरपाल संधू ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के लिए 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके अलावा महिला क्लर्क ने एनओसी जारी करने के लिए गूगल पे के जरिए 1500 रुपए की रिश्वत मांगी है। SSP संधू ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, क्योंकि मौखिक और दस्तावेजी सबूतों से भी यह आरोप पुष्ट हुए हैं। इसके बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *