हजारीबाग में NH-522 में खिरगांव में यूनियन बैंक के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक और पिकअप की टक्कर की वजह से हुआ। मृतक की पहचान अनिल रजक (35) के रूप में की गई। अनिल हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के मसरातु पंचायत स्थित मोहड़र गांव का रहने वाला था। वो घर का इकलौत कमाऊ शख्स था। परिजनों ने बताया कि अनिल सुरेश कॉलोनी से काम कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान करीब 10:30 बजे रात चतरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अनिल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अनिल की मौत हो गई।


