चोरी की 7 बाइक के साथ जामताड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शहबान कई मामलों में मोस्ट वांटेड है। जामताड़ा पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। यह छापेमारी जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में की गई। जामताड़ा पुलिस ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पोसई के पास बाइक चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर छापेमारी में 7 चोरी की बाइक भी बरामद किया है। सभी बरामद बाइक चोरी की है। इसे जामताड़ा, धनबाद, जमशेदपुर सहित अन्य जगहों से चोरी की गई थी। जामताड़ा एसडीपीओ विकास कुमार लांगुरी ने बताया कि गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पोसई के पास एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस को देखकर दो लोग बाइक से कूद कर भाग गए जबकि एक पकड़ा गया। इसका नाम शहबान अंसारी है। शाहबान की निशानदेही पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंदरचूआ में छापेमारी कर चोरी की सात बाइक बरामद की गई। सभी बाइक जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर सहित अन्य जगहों से चोरी की गई थी।


