शहडोल ब्यौहारी के देवगांव में स्कूल के अभाव में बच्चों को रेलवे लाइन पार करना पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है। इस समस्या का हर दिन हरिजन बस्ती के बच्चे सामना करते हैं। हाल ही में गांव के ही एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। ग्रामीण सुरेश ने बताया बस्ती के समीप से रेलवे लाइन गुजरी है, स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राएं पटरी पार कर स्कूल जाते हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय नेताओं ने कई बार पत्राचार किया है की बस्ती के अंदर ही स्कूल का निर्माण करवा दिया जाए। पटरी पार करने के लिए कोई पुल बनवा दी जाए, लेकिन जवाबदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दर्जनों परिवार के बच्चे जाते हैं स्कूल जिले के ब्यौहारी के देवगांव बस्ती में दर्जनो परिवार कई वर्षों से रहकर इस समस्या को झेल रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरी पार कर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, लेकिन इस समस्या का समाधान अब तक नहीं निकला गया है। जिससे बच्चों की जान आए दिन खतरे में रहती। जिला पंचायत संदस्य ने सीधी सांसद को लिखा पत्र जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सीधी सांसद को पत्र लिखकर देवगांव में स्कूल खोलने की मांग रखी है। इस मुद्दे को लेकर मैं मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक इसका निराकरण नहीं हो सका है। यहां दर्जनों परिवार वर्षों से गुजर बसर कर रहे हैं और कई वर्षों से इसी प्रकार बच्चे पटरी पार कर स्कूल जाते हैं।


