ध्यान अभ्यास से तनाव को किया जा सकता है दूर

भास्कर संवाददाता | बड़वानी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को डीआरपी लाइन में हार्टफुलनेस ध्यान अभ्यास कार्यक्रम आयोजन एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में हुआ। एएसपी धीरज बब्बर द्वारा बताया पुलिस विभाग में लंबी व तनावपूर्ण ड्यूटी के कारण मानसिक दबाव उत्पन्न होता है। जिससे हार्टफुलनेस ध्यान अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मी तनाव से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया हार्टफुलनेस ध्यान के माध्यम से रिलेक्सेशन, ध्यान, सफाई व प्रार्थना से हृदय और मन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ध्यान अभ्यास से शरीर के सभी भागों में संचित तनाव को दूर किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। डीएसपी महिला सेल महेश कुमार सुनैया, आरआई चेतन बघेल, सूबेदार उषा सिसोदिया, मास्टर ट्रेनर अखिलेश पाटीदार, अनीता चोयल मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *