निरसा | इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक रविवार को गुरदास भवन परिसर में शुरू हुई। बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से नौजवान प्रतिनिधि शामिल हुए। भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य रवि राय ने कहा कि, झारखंड में बेरोजगारी, विस्थापन, भूमि अधिग्रहण, खनन क्षेत्र में ठेका प्रथा और मजदूरों के अधिकारों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हो रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रहित के रक्षा के बजाय कारपोरेट एवं विदेशी ताकतों के हित साधने में जुटी हुई है। आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के संरक्षण में इतिहास को उलट-पुलट कर झूठे राष्ट्रवाद का शोर खड़ा किया जा रहा है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। झारखंड राज्य सचिव अविनाश कुमार, शिवप्रकाश रंजन, सुनील मौर्य, अजीत कुशवाहा, संदीप जयसवाल, सवा परवीन, ओणम सिंह, राधा कुमार, दिव्या भगत आदि शामिल थे।


