झरिया | राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय धनबाद कार्यालय में रविवार को केंद्रीय सचिव संजीव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से घनुडीह कोलियरी में राष्ट्रीय जनता कामगार संघ (असंगठित) के शाखा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया गया। घनुडीह शाखा के अध्यक्ष भीम निषाद को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष मनोज पासवान, विनय कुमार, राजा मंडल, कृष्णा पासवान, कुंदन मोदक, राजीव साव, सचिव विनोद शर्मा, सह सचिव विनोद चौहान, गोलू पासवान, उदय, मनोज सहित कार्यकारिणी सदस्य 8 बनाया गया।


