एक पंप के सहारे 10 हजार आबादी कई स्थानों पर नहीं पहुंच रहा पानी

भास्कर न्यूज | तिसरा लोदना एक नंबर चानक में दो पंप की जगह केवल एक 250 केवीए पंप के सहारे 10 हजार की आबादी के बीच पीट वॉटर की सप्लाई की जा रही है। लेकिन वह भी पाइप दर्जनों जगह लीकेज है, इससे कई स्थानों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में लोदना कोलियरी प्रबंधन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पंप खराब हो गया तो पीट वाटर के लिए क्षेत्र में हा-हाकार मच जाएगा। इसलिए प्रबंधन जल्द से जल्द चानक में एक और मोटर पंप लगाए, नहीं तो प्रबंधन का घेराव किया जाएगा। दरअसल, लोदना एक नंबर चानक से लोदना क्षेत्र के बाबू बासा, खपड़ा धौड़ा, हरिजन पट्टी, माला पट्टी, मस्जिद पट्टी, चार नंबर, आठ नंबर, इस्लामपुर, बच्चू धौड़ा आदि स्थानों पर पाइप से पानी सप्लाई की जाती है। लेकिन अभी स्थिति यह है कि जगह-जगह पाइप जर्जर हो गया है। पाइप लीकेज के कारण पानी रास्ते में ही बह जा रहा है। जिसके कारण बहुत से स्थानों में पानी ही नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों ने लीकेज को ठीक कर जर्जर पाइप को बदलने की मांग की। कहा कि चानक में दो पंप लगाए जाए। पिछले माह पंप जल गया था, जिसके कारण 12 दिनों तक लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा था। कहा कि कोलियरी क्षेत्र होने के कारण यहां चापानल, कुआं व तालाब नहीं है। दूर-दराज के तालाबों में जाना पड़ता है, या पानी खरीद कर पीना पड़ता है। जोरापोखर | डिगवाडीह विद्युत सब-स्टेशन से भागा फीडर के एक लाख की आबादी को शनिवार की रात एक बजे से बिजली नहीं मिल रही। इससे अमलोगों सहित व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। 16 घंटे बिजली बाधित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित होने के साथ साथ व्यापारियों का व्यवसाय पर असर पड़ा है। बिजली विभाग के कर्मियों की मानें तो डीवीसी से डिगवाडीह सब-स्टेशन को जाने वाली 33 हजार केबल में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद से रात एक बजे से लेकर संध्या साढ़े चार बजे यानी लगभग साढ़े 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि डीवीसी के कर्मियों ने मरम्मत कर रविवार की संध्या साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। डिगवाडीह बाजार के व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि यह नई बात नहीं है। डिगवाडीह सब-स्टेशन से डीवीसी में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती होते रहती है। सभी परेशान हैं। मोटर पंप बनते ही समस्या दूर होगी एक पंप को बनाने के लिए भेजा गया है। पंप बनकर आते ही उसे लगा दिया जाएगा। ताकि लोगों की समस्या दूर की जा सके।” अंकित कुमार,अभियंता लोदना कोलियरी अभियंता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *