भिवानी पुलिस ने ग्वालियर से पकड़े उड़ीसा के दो तस्कर:51 किलो गांजा बरामद; 4 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

भिवानी पुलिस ने ग्वालियर से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। उनके पास से 51 किलो 834 ग्राम गांजा बरामद किया किया है। पुलिस इस मामले मे चार आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करूसाना और राहुल के नाम से हुई, जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने भिवानी के गांव खरक कला निवासी व्यक्ति को गांजा सप्लाई किया था। इस संबंध में पुलिस ने 30 दिसंबर को थाना सदर भिवानी में किस दर्ज किया था। कारुसाना उड़ीसा में करता था गांजे की खेती पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कारुसाना उड़ीसा में गांजे की खेती करता है, वहीं आरोपी राहुल ने यह नशीला पदार्थ बचने के लिए बिचोलिया की भूमिका निभाई थी। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *