जयपुर शहर में सीवरेज लाइन की बदहाल स्थिति आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सीवरेज लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों और घरों तक फैल रहा है, वहीं लाइन या नल कनेक्शन के काम के बाद सड़कें खुदी छोड़ दी गई हैं। हालात यह हैं कि रोजमर्रा का आवागमन मुश्किल हो गया है और लोगों को बदबू, मच्छरों और संक्रमण के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता का कहना है कि बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद न तो सीवरेज लाइन दुरुस्त की जा रही है और न ही सड़कों की मरम्मत हो पा रही है। गंदे पानी से भरी सड़कों पर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, चारपहिया वाहनों को नुकसान हो रहा है, जबकि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 62, संजय नगर निवासी दुर्गेश ने बताया कि इलाके में सीवरेज लाइन चोक होने से गंदा पानी घरों की नींव में भरकर सड़क पर बह रहा है। पूरी सड़क पर पानी जमा है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के बीच रहना दूभर हो गया है, वहीं मकानों को नुकसान पहुंचने का डर भी बना हुआ है। वार्ड नंबर 84, अमरगढ़ से मेहराज ने शिकायत की कि सीवरेज लाइन चोक होने के कारण बेसमेंट में पानी भर गया है। इससे घरों और दुकानों को नुकसान का खतरा है, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संजय नगर, वार्ड नंबर 62 के ही सतीश ने बताया कि लगातार जमा हो रहे गंदे पानी से पूरे इलाके के लोग परेशान हैं। बदबू और संक्रमण के खतरे के बीच रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है। वहीं नगर निगम ग्रेटर के वार्ड नंबर 13 से जितेंद्र ने बताया कि नल कनेक्शन के नाम पर सड़क खोद दी गई, लेकिन पिछले 10 दिनों से उसे ठीक नहीं किया गया। खुदी सड़क में पानी भरने से फिसलने और हादसों का खतरा बढ़ गया है। शहर की जनता ने आरोप लगाया कि अधिकारी मौके पर आकर स्थिति देखकर लौट जाते हैं, लेकिन न तो काम पूरा कराया जा रहा है और न ही सड़क की मरम्मत की जा रही है। नगर निगम से जल्द स्थाई समाधान करें, ताकि इस बदहाल व्यवस्था से राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 2.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 3.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 4.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 5.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं 6.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 7.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 8.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 9.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 10.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं


