कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बालाजी मार्केट, एलआईसी बिल्डिंग, यूआईटी आडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज क्वार्टर, श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए, देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, अमृत धाम, श्रीराम नगर टेम्पोस्टैंड क्षेत्र, श्रीरामनगर कच्ची बस्ती, श्रीराम रेयन्स कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर, चाणक्य नगर, लक्ष्मी विहार, शुवांगन कॉलोनी, रायपुरा पेट्रोल पंप, रामप्रसाद बिस्मिल स्कूल, थेकड़ा, देवली अरब रोड, बोरखेड़ा फार्म, संतोष नगर, प्रताप नगर, पार्श्वनाथ नगर, आदर्श नगर, मोहन धाम, मोती नगर, शिवपुरी धाम, देवली अरब रोड, होली फैमिली अस्पताल, कृष्णा नगर, एकता नगर, बालाजी आवास, श्याम विहार इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक: इंद्र विहार, महावीर नगर, ओम सिनेप्लेक्स रोड, ओपेरा हॉस्पिटल, एलन संकल्प और आसपास, आकाश इंस्टीट्यूट, महावीर नगर तृतीय, पारिजात कॉलोनी इलाकों में 3:30 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: दादाबाड़ी सेक्टर 2 और दादाबाड़ी विस्तार,कैलाशपुरी, गणेशपुरा रोड इलाकों में 4 घंटे की कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: चौपड़ा फार्म, संजय नगर शमशान रोड इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: बालाजी नगर, विद्या सागर नगर, पुरोहितजी की टापरी, लक्ष्मी विहार, सुंदर नगर, काला तालाब इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: श्रीनाथपुरम सेक्टर डी इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


