18 टीमों ने 23 जगह दी दबिश, 23 आरोपी पकड़े:281 ग्राम गांजा, 1.72 ग्राम एमडी बरामद, थ्री-व्हीलर टैक्सी, बाइक की जब्त

बालोतरा जिले की पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 18 पुलिस टीमों ने कुल 23 जगह कार्रवाई की है। इसमें 2 स्थायी, 14 गिरफ्तारी वारंटी व अन्य मामलों में वांटेड 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समदड़ी और बालोतरा में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। एसपी रमेश ने बताया- जिले में अवैध एक्टिविटी में शामिल स्थाई, गिरफ्तारी, कुर्की वारंटी व फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह और सभी डीएसपी के सुपररविजन और जिले के थानों के थानाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग 18 टीमें बनाई गई। टीमों ने डीसीआरबी, साइबर सैल की तकनीकी सहयोग से अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई है। टीमों ने फरार चल रहे 7 आरोपियों, 2 स्थाई वारंटी, 14 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है। समदड़ी से 281 ग्राम गांजा जब्त बालोतरा पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ 281 ग्राम गांजा समेत तस्करी में उपयोग लिए गए थ्री व्हीलर टैक्सी को जब्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ तस्कर गोपाराम (38) पुत्र मोहनलाल निवासी आदर्श कॉलोनी समदड़ी को गिरफ्तार किया गया। बालोतरा से ड्रग्स की जब्त बालोतरा पुलिस टीम ने नागेंद्र सिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी जेठंतरी, समदड़ी, मंगलाराम उर्फ मोंटू पुत्र वागाराम निवासी ओपजी की ढाणी मंडली बालोतरा के कब्जे से मादक पदार्थ एमडीएमए 1.72 ग्राम बरामद की है। वहीं मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग में ली गई बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामले में मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *