कोटा में मंदिर में चोरी, VIDEO:बाइक पर आया, दानपत्र तोड़कर पैसे निकाले, 32 इंच की एलईडी ले गया

कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही। अब शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बदमाश ने मंदिर में सेंघ लगाई है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आया। मंदिर का दानपात्र तोड़कर नगदी व मंदिर में लगी एलईडी टीवी ले गया। घटना रविवार देर रात की है। सुबह पुजारी मंदिर में आया तो घटना का पता लगा। स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत थाने में दी है। एमडी मिशन हॉस्पिटल के सामने वाली गली रोझड़ी निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनके मकान के सामने संकट मोचन हनुमान जी का मंदिर है। रविवार रात डेढ़ बजे करीब एक बाइक सवार गली में आया। थोड़ी देर रैकी की। फिर मंदिर में घुस गया। उसने मंदिर का दानपात्र तोड़ा उसमे रखी नगदी निकाली। फिर मंदिर पर लगी 32 इंच की एलईडी खोली। उसे एक कट्टे में डाला। बाइक पर लटकाकर पैदल पैदल गली के बाहर आया। फिर बाइक स्टार्ट करके एलईडी को लेकर चला गया। सुबह पूजा के लिए पुजारी मंदिर में आए तो दानपात्र टूटा मिला। एलईडी गायब मिली। पता लगने पर गली के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें एक बाइक सवार रात डेढ़ बजे गली व मंदिर के आसपास घूमता हुआ नजर आया। फिर एलईडी को लेकर जाता दिखाई दिया। मंदिर का दानपात्र हर साल मार्च में खोलते है। दानपात्र में कितने पैसे थे इस बारे में पता नही। चोरी की शिकायत थाने में दी है। आसपास के बाबा रामदेव मंदिर व देवनारायण मंदिर में भी चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *