डूंगरपुर में एक साथ 4 घरों में चोरी:10 लाख से ज्यादा के गहने, कैश और डीवीआर हुआ पार

डूंगरपुर में सदर थाना इलाके के पालवाड़ा गांव के समीप श्रीनाथ गार्डन रेजीडेंसी सोसायटी में बदमाशों ने एक साथ 4 मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात हुई। बदमाश मकानों से 10 लाख रुपए के गहने, कैश ओर सामान चोरी कर ले गए है। इसको लेकर पीड़ित परिवारों ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। नेशनल हाईवे 48 पर पालवड़ा में श्रीनाथ सोसायटी निवासी गणपत पुत्र सोहनलाल सेवक ने बताया कि वह श्रीनाथ कॉलोनी में निवासरत है। 13 दिसंबर को अपने परिवार के साथ जरूरी काम को लेकर घर से बाहर गया था। पीछे घर सूना पड़ा हुआ था। 14 दिसंबर को गणपत घर से सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपहार लेने के लिए आया। दरवाजे का ताला टूटा हुआ और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 3 तोले का सोने का हार, एक तोले का झुमका व चेन, 3 ग्राम सोने का लटकन, 10 तोले के पायजेब व डेढ़ लाख रुपए गायब थे। चोरों ने कॉलोनी के ही संतोष पुत्र खुमाणपुरा उपाध्याय के मकान से 5 हजार रुपए नकद, 10 तोला चांदी के पायल व एक तोला सोने की चेन, मणीलाल पुत्र गणेशलाल लौहार के मकान से 2 कम्बल व नटवर पुत्र मंगनलाल पंचाल के मकान का ताला टूटा हुआ था।
वहीं, बदमाश सोसाइटी के क्लब हाऊस से डीवीआर, मोनिटर भी चोरी कर ले गए है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके ओर हाइवे पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *