हरियाणा के पंचायत मंत्री अस्पताल में भर्ती:बाएं पैर के घुटने में दिक्कत; मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आज ऑपरेशन, 2 डॉक्टर का पैनल बना

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके बाएं पैर के घुटने में दिक्कत हो रही है, इससे वह पिछले कुछ दिनों से चल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका आज दोपहर को ऑपरेशन किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ हरसिमरन और डॉ आकाश को लेकर एक पैनल बनाया है, जो पंचायत मंत्री के घुटने का ऑपरेशन करेगा। अस्पताल में उनके करीबियों का आना जाना जारी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हालचाल लेने के लिए शाम को अस्पताल जा सकते हैं। कृष्ण लाल पंवार का राजनीतिक सफर काफी लंबा
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं। वे इसराना सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। कृष्ण लाल पंवार का राजनीतिक सफर काफी लंबा है। असंध से कई बार इनेलो से विधायक रहे हैं। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया था। 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *