भीलवाड़ा करेड़ा मार्ग पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक मोड पर बेकाबू होकर पलट गई हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि घायलों को 108 एंबुलेंस से रैफर किया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए ओर बस को हाथों से उठा दबे हुए घायलों ओर कांच तोड़ कर सवारियों को बाहर निकाला। तेज स्पीड में ओवर टेक करने से पलटी मामला मांडल थाना क्षेत्र का है,यहां हरिपुरा भगवानपुरा चौराहे के बीच ब्लॉक फैक्ट्री के पास ओवर स्पीड बस बेकाबू होकर पलट गई। ये बस करेड़ा से भीलवाड़ा आ रही थी इसी दौरान ओव र टेक करने के चक्कर में लोकल पैसेंजर बस सड़क के मोड पर अचानक बेकाबू कर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा सवारियों को चोट लगी है जिन्हें इलाज के लिए करेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर पर रैफर किया गया है। हादसे के बाद मची चीख-पुकार बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से 55 सांवरिया थी और ये सभी करेड़ा से भीलवाड़ा के लिए आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में अचानक ओवर टेक करने के चक्कर में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया ओर बस बेकाबू होकर पलटी खा गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी ओर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को निकाला बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्होंने बस में से कांच तोड़कर पैसेंजर को बाहर निकाला और सभी ने बस को उठाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया।सूचना मिलने के बाद मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जेसीबी मंगवाकर बस को सीधा करवाया गया ।


