मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने जन्मदिन के अवसर पर पूछरी का लौठा आएंगे। वे यहां मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 09:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीपैड, पूछरी का लौठा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीपैड पर पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे निर्धारित है। इसके बाद, वे सुबह 10:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक वे मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे हेलीपैड, पूछरी का लौठा से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।


