मऊगंज में ट्रक ड्राइवर से लूट के 6 आरोपी पकड़ाए:खुद को जांच अधिकारी बताकर की वारदात; दो मोबाइल फोन, एक थार बरामद

मऊगंज में एक ट्रक से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। दरअसल, शाहपुर थाना क्षेत्र के देवरा ओवरब्रिज के पास थार वाहन से आए बदमाशों ने चलते ट्रक को रोककर लूटपाट की थी। घटना रविवार सुबह 4 बजे हुई थी। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। कटनी से उमगंज की तरफ आ रहे एक ट्रक को शाहपुर थाना क्षेत्र की खटखरी चौकी अंतर्गत देवरा ओवरब्रिज के पास थार वाहन में सवार 7 बदमाशों ने जबरन रोक लिया। खुद को जांच अधिकारी बताकर की मारपीट बदमाशों ने खुद को जांच अधिकारी बताते हुए ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की। उसके दो मोबाइल फोन और 23 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही ट्रक चालक ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचित किया। शाहपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में थार वाहन में सवार 6 बदमाशों को पकड़ लिया। दो मोबाइल फोन, एक थार वाहन और 10 हजार रुपए नकद बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक थार वाहन और 10 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कटनी से माल लेकर आ रहा था ट्रक ट्रांसपोर्टर रत्नेश तिवारी ने बताया कि ट्रक कटनी से माल लेकर आ रहा था। खटखरी के पास पीछे से आई थार गाड़ी ने ट्रक को रोका। बदमाशों ने कागजात देखने के बहाने ट्रक में चढ़कर चालक का मोबाइल छीन लिया और 23 हजार रुपए निकाल लिए। चालक का मोबाइल चालू होने के कारण पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिली। ट्रक चालक अजय पांडे ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल और नकद राशि छीन ली थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस मिल गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *