हजारीबाग पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार:13 लाख का अफीम और डोडा बरामद, अभियान जारी रहेगा

हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य का अफीम और डोडा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 13 दिसंबर को की गई। गुप्त सूचना में बताया गया था कि हजारीबाग क्षेत्र के कन्हरी पहाड़ के समीप कुछ तस्कर अफीम एवं डोडा की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार सवार पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने लगे गठित टीम ने कन्हरी पहाड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चरही की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, कार सवार पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने लगे। छापेमारी दल ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और ओवरटेक कर स्विफ्ट कार को रोक लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपी हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र के निवासी कार की तलाशी लेने पर डिक्की से अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं डोडा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम इशू कुमार सिंह और विजय कुमार गुप्ता बताया। दोनों आरोपी हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह अफीम एवं डोडा खूंटी जिले के तमाड़-रायडीह क्षेत्र से लेकर आ रहे थे और बरही की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 किलोग्राम अफीम, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है, तथा 20 किलोग्राम डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है, बरामद किया है। इसके अलावा, आरोपियों के पास से 5,500 रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूरे मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस छापेमारी दल में कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार एवं उनकी पूरी टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *