कुसमी में 4 डिग्री, बलरामपुर में 6 डिग्री पहुंचा पारा:कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, लोग अलाव का सहारा ले रहे

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले के कुसमी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, जिला मुख्यालय बलरामपुर और रामानुजगंज में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों पर देखा जा रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों को भी कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। कोहरे का असर यातायात पर कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी स्पष्ट दिख रहा है। आज घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर वाहनों की आवाजाही काफी धीमी रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक बेहद सतर्कता बरतते दिखे और कई स्थानों पर वाहनों को धीमी गति से चलाया गया, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, अलाव से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी ठंड का असर इसी तरह बना रह सकता है, इसलिए लोगों को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *