पाली में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज:सर्दी-जुकाम, गले में दर्द से परेशान मरीज पहुंच रहे हॉस्पिटल

पाली में इन दिनों मौसमी बीमारी के कारण हॉस्पिटल का आउटडोर बढ़ा हुआ। बच्चों से लेकर बड़े सर्दी-जुकाम और गले के दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचे रहे है। डॉक्टर इसे रूटीन मौसमी बीमारी बता रहे है। लेकिन सर्दी-जुकाम के साथ गले में दर्द होने इस बार कुछ अलग लग रहा है। पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल के आउटडोर में इन दिनों खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां आने वाले मरीजों में ज्यादातर मौसमी बीमारी से पीड़ित है। जिन्हें सर्दी-जुकाम के साथ सिर दर्द, सर्दी लगने के साथ हल्का बुखार आने और गले में दर्द होने की शिकायत है। वही बच्चे भी इस मौसमी बीमारी से अछूते नहीं है। बच्चा वार्ड में भर्ती मौसमी बीमारी से लेकर निमोनिया से पीड़ित मरीज भरे हुए है। मौसमी बीमारी है, समय पर इलाज ले मरीज
मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ आरके विश्नोई ने कहा कि यह एक मौसमी बीमारी है। घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज घर पर गर्म पानी के गरारे करें और हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर को चेक करवाकर इलाज ले। बांगड़ हॉस्पिटल में दवाइयों और बेड पर्याप्त संख्या में मरीजों के लिए उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *