कॉमेडियन रवि गुप्ता,आकाश गुप्ता के पंच पर जमकर लगे ठहाके:रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और सोशल सिचुएशंस पर आधारित जोक्स ने ऑडियंस काे किया इंटरटेन

दैनिक भास्कर राजस्थान अपने 30वें गौरवशाली साल का उत्सव मना रहा है। इस मौके पर मनोरंजन, नॉलेज और एंटरटेनमेंट से जुड़े कई इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। भास्कर उत्सव की यह दस दिवसीय सीरीज 13 दिसंबर से शुरू हुई है, जो 23 दिसंबर तक चलेगी। जयपुर में अलग-अलग वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर इस दौरान लाइव इवेंट्स और सेशंस रखे गए हैं। इसी कड़ी में जयपुर कॉमेडी फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को होटल क्लार्क्स आमेर में कॉमेडी की महफिल सजी। मंच पर देश के फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता और आकाश गुप्ता ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरे माहौल को लाफ्टर से भर दिया। रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में जयपुराइट्स फैमिली के साथ फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे और लाइव स्टैंडअप कॉमेडी का मजा लिया। दोनों कॉमेडियन्स ने रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और सोशल सिचुएशंस पर आधारित जोक्स और पंच लाइन्स पेश कीं। एक के बाद एक पंच लाइन पर ऑडियंस ने जमकर ठहाके लगाए। कई बार पूरा ग्राउंड तालियों और हंसी से गूंज उठा, वहीं कई मौकों पर दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। जयपुर कॉमेडी फेस्टिवल को शहर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैमिली ऑडियंस की बड़ी मौजूदगी से यह साफ है कि जयपुर में लाइव स्टैंडअप कॉमेडी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। भास्कर उत्सव के आगे के कार्यक्रमों की बात करें तो सोमवार को जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में एजुकेशन एक्सपर्ट अवध ओझा का सेशन आयोजित किया जाएगा। इस सेशन में स्टूडेंट्स और यंग ऑडियंस के लिए करियर, एजुकेशन सिस्टम और लाइफ से जुड़े विषयों पर बातचीत की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *