वंदे भारत ट्रेन से सफर करने वाले पैसेंजर्स को अब अलग-अलग शहरों के लोकल जायकों का स्वाद मिलेगा। रेलवे विभाग की ओर से यह तय किया है कि जिस इलाके से ट्रेन गुजरेगी, उसी क्षेत्र की फेमस डिश और लोकल फूड ट्रेन में परोसा जाएगा। इसका मकसद पैसेंजर्स को यात्रा के दौरान उस शहर की संस्कृति और खान-पान से जोड़ना है। हाल में रेल भवन में हुई रिव्यू मीटिंग के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मीटिंग में रेल और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने कहा कि लोकल फूड शामिल होने से वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वाले पैसेंजर्स को नया और बेहतर अनुभव मिलेगा। उन्होंने पहले यह सुविधा वंदे भारत ट्रेनों में शुरू करने के निर्देश दिए है। वहीं आगे चलकर इसे धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में लागू किया जाएगा। IRCTC वेबसाइट से अब तक 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद
रिव्यू मीटिंग में टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों की ओर से बताया गया कि फर्जी आईडी से टिकट बुकिंग पर की गई सख्ती के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। सख्त पहचान सिस्टम लागू होने के बाद अब IRCTC वेबसाइट पर रोज बनने वाली नई यूजर आईडी की संख्या घटकर करीब 5 हजार रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा लगभग एक लाख रोजाना तक पहुंच गया था। रेलवे की इस कार्रवाई में अब तक 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2.70 करोड़ यूजर आईडी को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है या फिर सस्पेंड करने के लिए चिन्हित किया गया है, क्योंकि इनमें संदिग्ध गतिविधियां पाई गई थीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिकट बुकिंग सिस्टम को और ज्यादा आसान और मजबूत बनाया जाए, ताकि आम पैसेंजर्स को असली और सही यूजर आईडी से बिना किसी परेशानी के टिकट मिल सके। —
ये खबर भी पढ़िए-
जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान जयपुर शहर में सीवरेज लाइन की बदहाल स्थिति आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के कई वार्डों में सीवरेज लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों और घरों तक फैल रहा है। (पढ़िए पूरी खबर)


