बलरामपुर में घने कोहरे के कारण हादसा:अर्टिगा और ट्रक में भिड़ंत, पूजा करने जा रहे 6 घायल, गाड़ी बुरी तरह हुई डैमेज

बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर जमाई के पास एक अर्टिगा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। कार में दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई है। घायल रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बताए जा रहे हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे जानकारी के अनुसार, सभी लोग छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के डाला स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। विजिबिलिटी बेहद कम बता दें कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है। कई इलाकों में पांच मीटर से अधिक दूरी तक कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, धीमी गति बनाए रखें और कोहरे के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *