बड़वानी में जिनिंग मिल के कपास गोडाउन में लगी आग:लाखों का कपास जला, फायर फाइटर बोले-काबू पाने की कर रहे कोशिश

बड़वानी के अंजड़ नगर में चंद्रहास एग्रोहब प्राइवेट लिमिटेड जिनिंग मिल के कपास गोडाउन में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में हजारों कपास की गठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। रविवार रात लगी आग सोमवार सुबह 9 बजे तक भी हल्की-हल्की जारी रही। फायर ब्रिगेड और अंजड़ पुलिस मौके पर पहुंची जिनिंग मिल में मौजूद लोगों ने गोडाउन से आग की लपटें और धुआं उठते देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। तुरंत अंजड़ नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की गई। गोडाउन में रखी सैकड़ों गठानों से आग की लपटें उठी सूचना मिलने पर बड़वानी नगर पालिका का फायर ब्रिगेड और अंजड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोडाउन में रखी सैकड़ों गठानों के बीच से आग की लपटें लगातार उठती रहीं। आग पर काबू पाने के लिए गठानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। फायर फाइटर बोले-आग बुझाने की कोशिश जारी आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है और उस पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं। इस अग्निकांड से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर फाइटर चालक बबलू कुरैशी ने बताया कि गोडाउन में जमा गठानों में आग लगने का कारण अज्ञात है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *