वेदांती महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा, रामकथा स्थगित:बैतूल में 19 से 25 दिसंबर तक होने वाली थी कथा

बैतूल में 19 से 25 दिसंबर तक शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में होने वाली रामलला रामकथा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। कथावाचक वेदांती महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। श्री रामलला रामकथा आयोजन समिति के तत्वावधान में यह कथा आयोजित की जानी थी। 18 दिसंबर को धर्मध्वजा यात्रा निकाली जानी थी, जिसके बाद 19 से 25 दिसंबर तक रामजन्मभूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष रामविलास वेदांती के श्रीमुख से रामकथा का आयोजन होना था। वेदांती महाराज रीवा में एक कार्यक्रम के दौरान भोजन के बाद अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अस्पताल पहुंचे और महाराज को एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स में भर्ती कराने में मदद की। यह जानकारी वेदांती महाराज के शिष्य डॉ. राघवदास वेदांती ने दी। श्री रामलला रामकथा समिति ने सभी रामभक्तों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति के संरक्षक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बैतूल में विशाल स्तर पर रामकथा का आयोजन किया जाएगा और नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *