इंदौर में 28 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या:रात में पति-बच्चों के साथ कमरे में सोई, सुबह फंदे पर लटकी मिली; पुलिस ने मर्ग कायम किया

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में 28 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार अलसुबह की बताई जा रही है। सुबह नींद खुलने पर पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला बिजलपुर क्षेत्र स्थित एबीसीडी बिल्डिंग का है। यहां रहने वाली लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ब्रजमोहन ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी उसके पास ही सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब उसकी नींद खुली तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के समय दोनों बच्चे भी कमरे में ही सो रहे थे। गमी में गए थे दंपति ब्रजमोहन ने बताया कि वह पेशे से वाहन चालक है और सोमवार को उसे काम पर जाना था। दंपति रविवार को अपने पैतृक गांव राजगढ़-ब्यावरा गए थे, जहां दादी के निधन के बाद गमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात में दोनों बच्चों के साथ वापस इंदौर लौटे थे। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह भी साफ नहीं है कि दंपति के बीच किसी प्रकार का विवाद था या फिर कोई अन्य वजह रही। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
कमरे में मृत मिले पिता
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जीतनगर में रहने वाले जगदीश (40) पुत्र सेवकराम करोले की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रात में बेटा गौतम उन्हें खाना देने कमरे पर गया। तब वे कमरे में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक संभवत हार्ट अटैक से जगदीश की मौत हुई है। जगदीश कुछ समय से पत्नी और बेटे से अलग एक कमरा लेकर रह रहा था। वह पेशे से मजदूर था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *