लुधियाना में हौजरी कारोबारी परेशान:दुकानों के बाहर से जैकेट्स और वूलन आइटम हो रही चोरी,एक्टिवा पर आते लुटेरे

पंजाब के लुधियाना में हजूरी रोड और गोशाला रोड पर सरेआम एक्टिवा सवार लुटेरे दुकानों के बाहर रखा दुकानदारों का हौजरी माल चोरी करके ले जा रहे है। बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटनाएं कैद भी हो रही है लेकिन अभी तक लुटेरे पुलिस या किसी दुकानदार के हत्थे नहीं चढ़े। सीसीटीवी में कैद हुई घटना सर्दी का मौसम होने के कारण ज्यादातर हौजरी कारोबारी जैकेट्स व वूलन का माल दुकानों के बाहर डिस्पले के लिए रखे है लेकिन अब चोरी की वारदातें बढ़ने के कारण दुकानदारों में सहम है। अभी तक दो घटनाओं की सीसीटीवी फूटेज सामने आई है। पहला मामला गोशाला रोड वंश निटवेयर का है। जहां से सफेद एक्टिवा सवार दो व्यक्ति 20 से 25 सेकेंड दौरान वूलन माल का बोरा एक्टिवा पर लाद कर फरार हो गए। इसी तरह से से दूसरा मामला हजूरी रोड का है। यहां दुकान के बाहर जैकेट्स का बंडल ही एक्टिवा सवार पगड़ीधारी व्यक्ति चुरा कर ले गया। दुकानदार बोला 10 हजार का हुआ नुकसान हजूरी रोड स्थित घास मंडी चौक में संध्या फैशन के मालिक रवजीत कुमार ने कहा कि सफेद एक्टिवा पर एक पगड़ी पहने व्यक्ति चेहरे पर रुमाल बांध कर आया था। उसने जैकेट का दाम पूछा तो मैंने उसे 510 रुपए दाम बताया। उस व्यक्ति ने कहा कि दाम ज्यादा है। मैंने कहा कि 500 रुपए तक लगा देंगे। इतने में मेरे पास कुछ अन्य ग्राहक आए। मेरा ध्यान भटका तो इतने में उस व्यक्ति ने 18 पीस का बंडल चुरा कर एक्टिवा के आगे रख लिया और फरार हो गया। मेरा करीब 10 हजार का नुकसान हो गया। पुलिस प्रशासन से मांग है कि दुकानदारों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *