राजस्थान दो फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी म्हारी बींदणी फिल्म:फिल्म की टीम ने नहर के गणेश मंदिर में किया पोस्टर लॉन्च, धर्मेन्द्र उपाध्याय ने किया निर्देशन

श्री राधा गोविंद फिल्म्स के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म म्हारी बींदणी जल्द ही दो प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित होगी। फिल्म के लेखक-निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि फिल्म का पहला प्रदर्शन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) में 18 जनवरी को शाम 5 बजे आइनॉक्स जीटी सेंट्रल, जेएलएन मार्ग में होगा। इसके बाद फिल्म का दूसरा प्रदर्शन जोधपुर में राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) के तहत 1 फरवरी से होगा। फिल्म का पोस्टर लॉन्च जयपुर के नहर गणेश मंदिर में महंत जय शर्मा और वास्तुविद पंडित राजकुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्माता-निर्देशक भी उपस्थित रहे। म्हारी बींदणी राजस्थान के ग्रामीण समाज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सामाजिक कहानी है। यह फिल्म गांवों में सफाई कर्मियों के जीवन, उनके संघर्ष, और शिक्षा के महत्व को उजागर करती है। फिल्म यह संदेश देती है कि कैसे शिक्षा से जीवन को एक नई दिशा और पहचान मिल सकती है। फिल्म के निर्माता अमित अग्रवाल और माया देवी उपाध्याय है। इससमें मुख्य कलाकार परिणीता शर्मा, कृति चतुर्वेदी, बबीता शर्मा और ओमप्रकाश रछोया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *