जालोर में 3 दिन छाए रहेंगे बादल, रात में ठिठुरन:पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस चढ़ा, दिन में गर्माहट

जालोर में कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पिछले 2 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते शनिवार की तुलना में रविवार को रात के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा था। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी हल्की हवाओं के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में 20.7 डिग्री सेल्सियस का अंतर बने रहने से लोगों को रात में ठिठुरन और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में रात के तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। फसलों पर पड़ सकता है असर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि चार दिन तक बादल छाए रहते हैं तो मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे जीरा और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे बचाव के लिए किसानों को सल्फर का छिड़काव करने की सलाह दी गई है, जिससे नाइट्रोजन का संतुलन बना रहे और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। जालोर में पीछले 5 दिन रहा ऐसा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *