अशोकनगर से करीब 15 दिन पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने इंदौर के राऊ से दस्तयाब कर लिया है। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ राऊ ले गया था, जहां उसके साथ उसने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंगावली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को एक 15 साल की लड़की लापता हुई थी, जिसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देश पर लड़की की तलाशी के लिए उपनिरीक्षक भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने संदेही छोटू उर्फ रविन्द्र अहिरवार पुत्र नत्थू अहिरवार निवासी अचलगढ के कब्जे से नाबालिग को राऊ इंदौर से दस्तयाब कर वापस थाना लाए। पीड़िता से महिला उपनिरीक्षक द्वारा पूछताछ कर कथन लेख किए, जिसने अपने कथनों में आरोपी रविन्द्र उर्फ छोटू अहिरवार द्वारा भगाकर ले जाना और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


