सिंधिया ने किया बदरवास में परिधान निर्माण केंद्र का शिलान्यास:बोले- यह जैकेट ‘मेड इन कोलारस, मेड फॉर वर्ल्ड’ होना चाहिए; ग्रामीणों ने काफिला रोका

शिवपुरी के बदरवास विकासखंड के बूढ़ा डोंगर गांव में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिधान निर्माण एवं प्रशिक्षण केंद्र शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं की बनाई गई जैकेट को पहनकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, अब बदरवास क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की जैकेट तैयार होंगी। यह जैकेट मेड इन कोलारस, मेड फॉर वर्ल्ड होना चाहिए। 1500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार इस परिधान निर्माण केंद्र से क्षेत्र की 3000 से अधिक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण मिलेगा और 1500 महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं हर महीने 12,000 से 15,000 रुपए तक कमा सकेंगी। यह केंद्र महिलाओं को औद्योगिक सिलाई मशीनों पर काम करने का प्रशिक्षण देगा। 1.7 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित इस औद्योगिक इकाई में कैंटीन, रेस्ट रूम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल उन महिलाओं को सशक्त बनाएगी, जो अब तक घरों में सीमित रूप से जैकेट सिलाई का काम कर रही थीं। सिंधिया ने कहा- महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को मजदूर से मालिक बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन को इस केंद्र की स्थापना के लिए आमंत्रित किया गया था। महिलाओं की यह यात्रा आजीविका मिशन के तहत शुरू हुई थी। स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं ने छोटे व्यवसाय शुरू किए थे। अब वे औद्योगिक स्तर पर बड़े ब्रांड्स के परिधान तैयार करेंगी। मंत्री सिंधिया ने कहा कि परिधान केंद्र से न केवल बदरवास और कोलारस की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण और फैशन उद्योग में काम करने का अवसर भी मिलेगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह परिधान केंद्र बदरवास और आसपास के 40 गांवों की महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा ग्रामीणों ने सिंधिया काफिला रोका कोलारस कस्बे में सिंधिया के काफिले को लोगों ने NH-46 हाईवे जाम करके रोक लिया। ग्रामीणों ने उनसे कोलारस पुलिस थाना प्रभारी अजय जाट को हटाया जाए की मांग की। उन्होंने कोलारस पुलिस पर हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर न करने और समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घायल का बेहतर इलाज कराने और कार्रवाई करने का भरोसा देने के बाद ग्रामीणों रोड से हटने के लिए राजी हुए। दरअसल, रन्नौद थाना क्षेत्र के जरिया गांव का रहने वाला हेमराज धाकड़ (24) कोलारस कस्बे के मानीपुरा से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक लोहे के सरिया ले जा रहे मजदूरों के साथ टकरा गई थी। इस घटना हेमराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। परिजनों ने इसकी शिकायत कोलारस पुलिस थाने में की थी। अब परिजनों का आरोप है कि पुलिस एफआईआर नहीं लिखी और समझौता करने के लिए दबाव बनाया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की सौगात के साथ-साथ सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन और लोकार्पण-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *