निवाड़ी में चलती बाइक में लगी आग:सवारों ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

जेरोन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 4 बजे एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। हादसे में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, दो बाइक सवार उत्तर प्रदेश के तालबहेट पूराकलां से पृथ्वीपुर की ओर जा रहे थे। दोनों जवारपुरा गांव के पास पहुंचे थे। यहीं अचानक बाइक में से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।आग लगते ही दोनों सवारों ने तुरंत बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई। हालांकि, बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । इस पूरे मामले पर जेरोन थाना प्रभारी ट्विंकल यादव ने बताया भैयालाल राजपूत थाना बड़ागांव झांसी के रहने वाले हैं। वह व्यापार से संबंधित किसी काम के लिए आए हुए थे। इस दौरान यह घटना घटित हो गई और बाइक में का एक आग लग गई, आग किन कारणों के चलते लगी उसकी जांच की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *