रायपुर में रिटायर्ड-DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों को पीटा VIDEO:घर में घुसकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पिटाई, पोता लाया चाकू, अब तक FIR दर्ज नहीं

रायपुर में रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों की लात-घूंसों और लाठी से पिटाई कर दी है। ये बुजुर्ग रिश्ते में उनके चाचा-चाची हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि रिटायर्ड DSP ने अपने बेटे-बहू के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के खिलाफ पारिवारिक विवाद में साजिश रची। फिर बहू-बेटे से बुजुर्ग दंपती पर हमला करवाया। इस वारदात में DSP का 14 साल का नाबालिग पोता भी शामिल था। जो चाकू लाते हुए दिखाई दे रहा है। इस पूरे कांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित दंपती का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस थाने में की। लेकिन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई है। पूरा मामला समझिए… पीड़ित शिव शंकर प्रसाद (62) ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह विद्यानगर कालीबाड़ी चौक के पास का रहने वाला है। उसी घर के पहले फ्लोर पर बड़े भाई सूरज प्रसाद जेठवंत (रिटायर्ड डीएसपी) का बेटा हरिंद्र प्रसाद जेठवंत और उसकी पत्नी दिव्या जेठवंत रहते हैं। 23 सितंबर की शाम को हरिंद्र प्रसाद जेठवंत उसकी पत्नी दिव्या जेठवंत ने शिव शंकर प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बाद उनके साथ मारपीट की। लात-घूंसों से पीटा, बाल पकड़कर खींचा इस दौरान आरोपियों ने दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी को लात घूसों से पीटा। शिव शंकर प्रसाद की पत्नी का बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए मारने लगे। तो वहीं एक आरोपी ने डंडे से शिव शंकर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला को पेट और सीने पर तो व्यक्ति को सिर, कंधे और पीठ पर चोट आई है। 14 साल के नाबालिग ने लाया चाकू इस मारपीट के CCTV वीडियो में दिख रहा है कि जिस वक्त बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट हो रही थी। उस दौरान लगभग 14 साल का नाबालिग चाकू लेकर आता है। और वह चाकू लेकर अपने पिता हरिंद्र को देने की कोशिश करता है। रिटायर्ड DSP ने डंडा पकड़कर कहा- ये हमारा सब्जेक्ट शिव शंकर प्रसाद और उनकी पत्नी से हुई मारपीट के अगले दिन उनके बड़े भाई सूरज प्रसाद जेठवंत( रिटायर्ड डीएसपी ) घर पहुंचे थे। और घर आते ही उन्होंने अपने बेटे को कहा कि अगर शिव शंकर प्रसाद आता है तो उसे मारो। यह सारी चीजें CCTV में रिकॉर्ड हुई है। सूरज जेठवंत ने घर में आते ही मेज पर रखे डंडे को पकड़कर पूछता है कि क्या इसी डंडे से मारा था, बेटा हां कहता है, फिर डंडा देख रिटायर्ड DSP डंडा पकड़कर कहता है कि ये हमारा सब्जेक्ट है। कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुई FIR पीड़ित शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके बड़े भाई सूरज प्रसाद जेठवंत का परिवार उनके जान पीछे पड़ा है। 23 सितंबर को हुई मारपीट के बाद वे शिकायत करने थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं लिखी गई। बाद में SP से शिकायत की गई , एसपी ने सिटी कोतवाली थाने में पत्र भेजा, लेकिन पुलिस थाने वाले धाराओं को कम करके FIR लिख रहे थे। यह बात हमें स्वीकार नहीं थी। शिव शंकर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने ने न्यायालय में गुहार लगाई। पीड़ित के आवेदन को स्वीकार करके कोर्ट ने 9 दिसंबर को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को हरिंद्र प्रसाद जेठवंत,दिव्या जेठवांट सुकन्या जेठवन्त, और रिटायर्ड DSP सूरज प्रसाद जेठवंत समेत 8 लोगों के खिलाफ 351 (2), 296, 115(2), 117(2), 109 (2) भारतीय न्याय संहिता और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। पीडित ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सिटी कोतवाली थाना में उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। 14 दिसंबर शिव शंकर उनकी पत्नी थाने गए थे, लेकिन थाने में बाद में आने के लिए कहा गया और FIR नहीं लिखी गई। हाईकोर्ट में लगाया आवेदन शिव शंकर प्रसाद का आरोप है कि उनके बड़े भाई पुलिस में अधिकारी रह चुके है। जिसके कारण उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक कि कोर्ट से FIR को आदेश हुए 1 महीने हो गए हैं। लेकिन उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR नहीं हुई है। FIR दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने इस मामले पर हाईकोर्ट में भी आवेदन लगाया है। वहीं शिव शंकर का कहना है कि उनके बड़े भाई और उनके परिवार से उन्हें जान का खतरा है। …………………………………… रायपुर की ये खबर भी पढ़ें… पत्नी से अवैध संबंध के शक में भाई को पीटा: रायपुर में दोस्तों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुसा, बेहोश होते तक की पिटाई रायपुर में पत्नी के साथ अवैध-संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट दिया। इस दौरान उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। सभी ने लाठी डंडों से युवक पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *