हॉस्पिटल में आरोग्य शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप:हेल्थ सेवाओं की लगाई प्रदर्शनी, MLA बोले- चौहटन जिला हॉस्पिटल बनने से भार होगा कम

राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने पर जिले भर अलग-अलग प्रोग्रामों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बाड़मेर मेडिकल जिला हॉस्पिटल में आरोग्य शिविर व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी और चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। हॉस्पिटल परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट, नर्सिंगकर्मी और आम लोग बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट कर रहे है। दरअसल, सरकार के दो साल पूरे होने के साथ सीएम भजनलाल शर्मा का जन्म दिन भी मनाया जा रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही हेल्थ संबंधी विभिन्न स्कीमों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रोग्राम में आए अतिथियों का स्वगत किया गया। प्रोग्राम में विधायकों के अलावा भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा, भाजपा नेता देवीलाल कुमावत, भी शामिल हुए। सीएमएचओ, पीएमओ और मेडिकल प्रिंसिपल ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने मीडिया बातचीत में कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही है। बाड़मेर जिला सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार हब बनाकर राजस्थान ही नहीं देश व विदेश में भी ऊर्जा की आपूर्ति करने की ओर अग्रसर बन रहा है। चौहटन में जिला हॉस्पिटल बजट में घोषणा की गई। जल्द हॉस्पिटल तैयार होने पर बाड़मेर हॉस्पिटल में भार कम हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *