नो तिलक-नो एंट्री: मानसरोवर में आज से श्रीमद्भागवत कथा:देवकीनंदन ठाकुर करेंगे कथा, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा आयोजन

मानसरोवर स्थित बीटी रोड मेला ग्राउंड में विश्व शांति सेवा समिति जयपुर की ओर से आज से सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो गई है। कथा का वाचन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। श्रद्धालुओं के लिए कथा का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर इससे पहले साफ कर चुके हैं कथा में नो तिलक-नो एंट्री की व्यवस्था लागू रहेगी। देवकीनंदन ठाकुर के अनुसार जो भी श्रद्धालु तिलक लगाकर नहीं आएगा, उसे कथा स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। समिति का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा के सम्मान के साथ कथा से जोड़ना है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। कथा से पहले रविवार को न्यू सांगानेर रोड से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा पूरे धार्मिक माहौल के साथ कथा स्थल पर पहुंची, जिसके बाद कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *