जयपुर में JECRC कॉलेज में स्टूडेंट से रैगिंग:विरोध करने पर की मारपीट, चाकू से हमला कर किया घायल

जयपुर में JECRC कॉलेज में स्टूडेंट से रैगिंग करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर रैगिंग करने वाले स्टूडेंट्स के ग्रुप ने उसके साथ मारपीट की। चाकू से हमला कर उसके लहूलुहान कर भाग गए। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित स्टूडेंट के पिता ने FIR दर्ज करवाई है। ASI मानसिंह ने बताया- सांगानेर के रहने वाले रामसहाय चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका बेटा सुनील चौधरी विधाणी स्थित JECRC कॉलेज में BA-LLB की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट विजयपाल सिंह व शिवम और इनके 10-12 साथी बेटे सुनील की रैगिंग कर रहे थे। 12 दिसम्बर की शाम करीब 5 बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर सुनील बाहर निकला। सुनील के बाहर निकलने से पहले ही आरोपी स्टूडेंट विजयपाल व शिवम और इनके 10-12 साथी हथियार लेकर कॉलेज के गेट के बाहर छिपे हुए थे। कॉलेज के बाहर निकलते ही आरोपी स्टूडेंट्स ने सुनील पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट के दौरान आरोपी स्टूडेंट शिवम ने चाकू से सुनील की आंख के ऊपर वार किया। कट लगने पर खून निकलने पर हमलावर स्टूडेंट्स उसे छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचे घायल स्टूडेंट सुनील का परिजनों ने प्राथमिक उपचार करवाया। जिसके बाद शिवदासपुरा थाने में आरोपी स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *