खंडवा में टीचर ने ट्रेन के सामने सुसाइड किया:परिवार ने कहा- लंबे समय से बीमार रहते थे, इसीलिए ऐसी किया होगा

खंडवा में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के टीचर ने सुसाइड कर लिया। घर से 5 किलोमीटर दूर सिहाड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला। आशंका जताई गई है कि टीचर ने ट्रेन के सामने आकर जान दी है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े के मुताबिक, शव की पहचान राजेंद्र वर्मा (51) निवासी कावेरी विहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे पंधाना क्षेत्र के ग्राम बगमार के स्कूल में पदस्थ थे। उनकी पत्नी भी टीचर हैं। परिवार वालों ने बताया कि राजेंद्र लंबे समय से बीमार रहते थे। इसी कारण आत्महत्या का कदम उठाया होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *