नर्स बोलीं-हमारे साथ पक्षपात हो रहा, डीन को ज्ञापन सौंपा:कहा- ढाई साल से नहीं मिल रहा आयुष्मान योजना का इन्सेंटिव; सोमवार से हड़ताल करेंगी

रीवा में आज (गुरुवार) नर्सेस एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज के डीन को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र सौंपा। तीन दिन के भीतर निराकरण करने की मांग की। चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी। नर्सेस एसोसिएशन की सुनीता वर्मा ने बताया कि आयुष्मान योजना से प्राप्त होने वाले इन्सेंटिव की मांग को लेकर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल को ज्ञापन पत्र सौंपा है। करीब ढाई साल से आयुष्मान योजना से प्राप्त होने वाला इन्सेंटिव नर्सों को नहीं दिया गया है, जबकि डॉक्टर को यह इंसेंटिव नियमित रूप से दिया जा रहा है। नर्सों के साथ पक्षपात हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने बताया कि मांगों पर विचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *