शहडोल: अपर मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा:मार्ग निर्माण में देरी होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग एवं ऊर्जा विभाग नीरज मंडलोई एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को शहडोल पहुंचे। इस दौरान विभागों की ओर से किए जा रहे शहडोल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ विकास कार्य को करें। उन्होंने कहा कि विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि चिन्हित राम पथ गमन को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए और पर्यटन के लिए बनाई गई समिति की मॉनिटरिंग करें। छात्रावासों को गोद लें अधिकारी अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आंवटित छात्रावासों को गोद लेकर उनकी कमियों को दूर करें। उन्होंने अधिकारियों से छात्रावासों के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लेने को कहा, ताकि बच्चों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। मार्ग निर्माण में देरी पर बिफरे बैठक में अपर मुख्य सचिव ने उमरिया-शहडोल मार्ग निर्माण कार्य धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की और मार्ग निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश डब्ल्यूआरडीसी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने ब्यौहारी के बाणसागर में बनने वाले महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जनप्रतिनिधियों ने दिए कई सुझाव बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा नवीन स्टेडियम बनाने, कंचनपुर छात्रावास में शुद्ध पेयजल, मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, जयसिंहनगर में बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन, जैतपुर महाविद्यालय के लिए नवीन भवन, सरफा डैम के विकास जैसे अन्य विकास कार्यों के लिए सुझाव दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *