संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा गुरुवार शाम बड़वानी जिला मुख्यालय पर पहुंची। विधायक राजन मंडलोई ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया और युवाओं की उपस्थिति में सभा का आयोजन हुआ। शुक्रवार 10 जनवरी को यात्रा बड़वानी से सिलावद, पलसुद, एकलवारा, झोपाली, मडगांव, सेंधवा, गाडी, आछली, शाहपुरा, मोहनण्डाम, हिंगवा फाटा, बलवाड़ी, चिरवली फाटा, सैली, वरला होते महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करेगी और 12 जनवरी 2025 को आदिवासी एकता परिषद के 13-14-15 जनवरी 2025 को होने वाले 32वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन स्थान पानखेड़ा, तहसील साक्री, जिला धुलिया पहुंचकर महासम्मेलन में शामिल होगी। 2 जनवरी को यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आलीराजपुर जिले के जोबट से आदिवासी एकता परिषद (महिला प्रकोष्ठ) ने की थी। ये गुजरात और राजस्थान होते मध्यप्रदेश आई है।


