शाजापुर शिक्षकों के उन्मुखीकरण के लिए कार्यक्रम का 11 जनवरी को आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थियों में शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा, गणित की पूर्व तैयारियों को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसी तैयारियों को लेकर गुरुवार को किला परिसर स्थित माध्यमिक विद्यालय महालक्ष्मी में जनशिक्षा केंद्र एमएलबी और क्रमांक-2 की शालाओं के शिक्षकों का उन्मुखीकरण बीएसी जगदीश भावसार के समन्वयन में संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एफएलएन मेले में लगने वाले स्टालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जन-शिक्षक लोकेश राठौर, शिव नारायण कराड़ा और गोपाल कुंभकार ने भी शिक्षकों को मेले को लेकर आवश्यक जानकारी दी।


