पाली के कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों महिलाएं सोमवार को पहुंची। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि पाली शहर के राजेंद्र नगर सोमनाथ नगर (आई माता वडेर) में सीवरेज की होदिया ओवरफ्लो हो रही है। जिनका गंदा पानी कच्ची सड़कों पर फैलने से कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है। आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सालों से टूटी सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा। रात के समय रोड लाइट भी बंद रहती है। ऐसे में हादसा होने का भी डर रहता है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। इसे में परेशान होकर यहां आना पड़ा। उन्होंने बताया कि नगर निगम में भी वे अपनी शिकायत लेकर गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने समस्या समाधान की मांग की। जिला कलेक्टर ने उन्हें समस्या समाधान की मांग की। ज्ञापन देते हुए मोहल्ले की कमला, कैलाश देवी, निरमा, गीता, मीरा, लीला, नीरजा, ममता, नैना, केली बाई, शोभा, अमिया बाई सहित कई महिलाएं मौजूद रही।


