नए साल में होगी भोपाल निगम परिषद की मीटिंग:MIC में 26 मुद्दों पर मंथन; हाईराइज प्रोजेक्ट समेत 3 को मंजूरी नहीं

भोपाल नगर निगम की एमआईसी यानी मेयर इन कौंसिल की मीटिंग सोमवार को हुई। इसमें कुल 26 मुद्दों पर मंथन हुआ, लेकिन हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट समेत 3 विषयों को मंजूरी नहीं दी गई। साथ ही चर्चा की कि परिषद की बैठक नए साल में की जाएगी। महापौर मालती राय, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में मानस भवन के पास झुग्गियों के 27 परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित किए जाने को लेकर चर्चा की गई। यहां ईडब्ल्यूएस स्लम श्रेणी के आवासों को 27 परिवारों के लिए आरक्षित किए जाने की मंजूरी दी गई। बता दें कि ये परिवार यहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसे लेकर कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है। दूसरी ओर जिला प्रशासन भी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इन 3 विषयों पर सहमति नहीं
बैठक में जिन 3 विषयों पर सहमति नहीं दी गई, उनमें भवन निर्माण और बड़ा तालाब को मत्स्याखेट के लिए पट्‌टे पर दिए जाने का प्रस्ताव शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लाट नंबर-47 और 49 आवासीय सह व्यवसायिक प्रोजेक्ट के हाईराइज भवन के लिए प्राप्त निविदा को लेकर चर्चा की गई। वहीं, राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के लिए स्वीकृति संबंधित प्रस्ताव पर हामी नहीं भरी गई। बड़ा तालाब पर मछली पालन को लेकर प्रस्ताव पर भी सहमति नहीं दी गई है। एमआईसी में इन प्रस्तावों को मंजूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *