शादीशुदा महिला ने प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप:घर से रुपए-जेवर लेकर आरोपी के साथ रहने लगी, बाद में प्रताड़ित करने लगा

इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और सिगरेट से दागने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय महिला रविवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची और एकांश उर्फ तरुण, पिता जितेंद्र लुनियार, निवासी आशियाना पैलेस के खिलाफ बलात्कार सहित गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी एकांश पहले पीड़िता के घर के पास ही रहता था और उसके पति का दोस्त था। इसी कारण दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने एक-दो बार पीड़िता से कहा था कि वह उसे पसंद करता है और उससे बात करना चाहता है, लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया। 2 लाख लेकर घर से गई पीड़िता, आरोपी के साथ रहने लगी फरवरी 2025 में आरोपी ने पीड़िता को अपने कमरे पर बुलाया और शादी की बात करते हुए जबरदस्ती की। इसके बाद जब भी पीड़िता का पति काम पर जाता, आरोपी घर आकर उसके साथ कई बार संबंध बनाता रहा। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता 26 अप्रैल 2025 को घर से भाग गई, इस दौरान वह घर से दो लाख रुपए नकद और कुछ जेवर भी ले गई। इसके बाद आरोपी उसे पहले पीथमपुर ले गया, जहां किराए पर कमरा लिया। कुछ समय बाद वह उसे सावरिया सेठ (राजस्थान) और फिर सीहोर ले जाकर रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके सारे जेवर व नकदी खर्च कर दिए। रुपए खत्म हुए तो महिला को ट्रेन में बैठाया जब पीड़िता ने आरोपी से अपने बच्चों के पास जाने की बात कही तो उसने कहा कि यदि शादी करनी है तो अकेले रहना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा। उसने एक-दो बार पीड़िता को सिगरेट से दागा और धमकी दी कि यदि वह घर जाने की जिद करेगी तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता डर के साए में रहने लगी। करीब एक सप्ताह से पैसे खत्म होने पर आरोपी पीड़िता से घर से रुपए लाने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने फिर से मारपीट की। रविवार को आरोपी ने उसे सीहोर से इंदौर के लिए ट्रेन में बैठा दिया। इंदौर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने पति और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *