सागर में कंप्यूटर दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग- VIDEO:बाइक से आए थे 2 बदमाश; धुआं देख जागा मालिक, CCTV में कैद वारदात

सागर के जरुआखेड़ा बस स्टैंड स्थित एक कंप्यूटर दुकान में रविवार देर रात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग का धुआं उठता देख पहली मंजिल पर सो रहे दुकानदार की नींद खुल गई और उसने समय रहते आग बुझा दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अरविंद विश्वकर्मा की बस स्टैंड पर ‘आदिति कंप्यूटर’ नाम से दुकान है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से एक बदमाश हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर दुकान के पास आया और शटर के नीचे से पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद वह बाइक के पास गया, कुछ देर बाद लौटा और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। पहली मंजिल पर सो रहा था परिवार, धुएं से खुली नींद अरविंद अपने परिवार के साथ दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल पर रहते हैं। देर रात घर में धुआं भरने से उनकी नींद खुली। नीचे आकर देखा तो दुकान में आग लगी थी। उन्होंने तत्काल शटर खोलकर आग बुझाई। आगजनी में कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। चेहरे साफ नहीं, हुलिए से तलाश जारी सूचना मिलने पर जरुआखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का पंचनामा बनाया। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *