अनूपपुर में रामनगर पुलिस को गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। थाना रामनगर क्षेत्र से लापता हुए एक युवक को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया है। बिना बताए घर से चले गए यह मामला 13 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। झिरियाटोला निवासी प्रमोद चौधरी, (23) पुत्र कृष्णपाल चौधरी, बिना बताए घर से चले गए थे। पुलिस ने इस संबंध में गुम इंसान क्रमांक 62/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामूली विवाद के कारण घर छोड़ गया था पुलिस ने युवक को कल देर शाम बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की। प्रमोद चौधरी ने बताया कि पिता से हुए मामूली विवाद के कारण वह घर छोड़कर चला गया था। इस दौरान वह रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूमता रहा। पूछताछ के बाद, प्रमोद चौधरी ने बताया कि वह स्वयं ही वापस आ गया था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद, पुलिस ने उसे उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया।


