काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों का धरना:We Want Justice के लग रहे नारे, स्टूडेंट और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) के मुख्य गेट पर सोमवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सुबह से ही सैकड़ों छात्र कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए और फीस, परीक्षा प्रणाली व हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय कॉलेज प्रशासन ने संस्थान को ऑटोनॉमस बताकर एडमिशन कराया था, लेकिन अब परीक्षाएं एकेटीयू (AKTU) के अंतर्गत कराई जा रही हैं। छात्रों का कहना है कि ऑटोनॉमस कॉलेजों में परीक्षा केंद्र उसी परिसर में होता है, जबकि यहां बाहरी सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी असुविधा हो रही है। सबसे पहले देखिए 2 तस्वीरें… प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने We Want Justice और KIT हाय हाय के नारे लगाए। उनका कहना है कि फीस मनमाने तरीके से बढ़ाई गई है, प्रैक्टिकल और कोर्स अधूरे हैं और छोटी-छोटी बातों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। इधर, हालात को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने सोमवार को सभी कक्षाएं रद्द कर परिसर में छुट्‌टी घोषित कर दिया। इसके बावजूद छात्र कॉलेज गेट पर डटे रहे और प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग करते रहे। छात्रों का आरोप है कि कहीं भी आधिकारिक छुट्‌टी घोषित नहीं है और कॉलेज प्रशासन उनकी आवाज दबाने के लिए मनमाने तरीके से कॉलेज बंद कर रहा है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कॉलेज प्रबंधन पर विधिक कार्रवाई और पुरानी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग पर अड़े रहे। घटना की पल-पल अपडेट जानिए के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *